मेरा ध्यान भटकता क्यों रहता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 16:35

बार-बार मन भटकने लगता है, तो यहां हैं मन को शांत बनाने के 5 उपाय

आपने अक्सर यह महसूस किया होगा कि आप काम कुछ कर रही होती हैं और आपका ध्यान कहीं और होता है। ऐसे में मन को शांत करने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

हमारे साथ ऐसा अक्सर होता है कि हम काम कुछ कर रहे होते हैं और ध्यान कहीं और होता है। यह इसलिए होता है कि मन में किसी न किसी तरह के विचार हमेशा चलते रहते हैं। मन कभी शांत नहीं रहता है।

ऐसे में न तो काम करने में मन लगता है और न ही आप किसी एक चीज़ पर ध्यान केन्द्रित कर पाती हैं। यह सब आपके जीवन में चल रही किसी घटना के कारण हो सकता है या ऐसे ही। मगर आप चिंता न करें, क्योंकि हम आपके लिए लाए हैं कुछ टिप्स। जिनकी मदद से आपको इन बेतुके विचारों से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।
यहां हैं वे 5 उपाय जो आपके मन का भटकाव रोक आपको अधिक फोकस्ड बना सकते हैं
1. विचारों से दूर न भागें

अच्छे हों या बुरे, विचार सबके मन में आते हैं। अपने मन को शांत रखने का मतलब यह नहीं है कि हमें इनसे भागना है या विचार कभी मन में आ ही नहीं सकते हैं। बल्कि मन को शांत करने का मतलब है कि हम अपने मन के विचारों से परेशान न हों और इसे एक मानसिक प्रक्रिया समझकर इस पर ज़्यादा ध्यान न दें।

अगर आप अपने दिमाग से इन्हें निकालने की कोशिश करेंगे तो आप कभी भी इन्हें अपने मन से नहीं निकाल पाएंगे। बल्कि ऐसे यह आपको और परेशान कर देंगे।
2. व्यायाम करने की कोशिश करें

अगर आपके मन के विचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, इसका मतलब है कि आप तनाव में हैं। जब आपका मस्तिष्क तनाव ग्रस्त होता है तो आपका शरीर भी तनाव में होता है। ऐसे में अपनी बॉडी और माइंड को डीस्ट्रेस करने का सबसे अच्छा तरीका है व्यायाम करना। आप चाहें योगा भी कर सकते हैं या अपने मन पसंद का कोई खेल खेल सकते हैं।

3. अपने आप को व्यस्त रखें

किसी ने सही कहा है खाली दिमाग शैतान का घर! और यह बात पूरी तरह से सत्य है। आपके खुद भी महसूस किया होगा कि जब आपके पास कोई काम करने को नहीं होता है, तो मन में उल्टे सीधे विचार आने लगते हैं, जो आपको परेशान कर सकते हैं।
4. जर्नलिंग करना शुरू करें

मन के विचारों से मुक्ति पाने और उन्हें शांत करने का सबसे अच्छा तरीका है जर्नलिंग करना, यानी अपने विचारों को लिखना। लिखने से विचारों को एक दिशा मिलती है और आप हल्का भी महसूस कर सकते हैं। इसलिए आज से ही एक डायरी बना लें और आपके मन में जो कुछ भी आए उसे लिखते जाएं।
5. ध्यान लगाने की कोशिश करें
किसी शांत वातावरण में बैठें और गहरी सांस लें। ऐसे ही अपनी हर सांस पर आंखें बंद करके ध्यान केन्द्रित करने की कोशिश करें। यह एक बेहद आसान प्रक्रिया है, मगर आपको इसके अच्छे परिणाम सिर्फ नियमित करने से ही मिलेंगे। इसलिए पहली बार में आपको सफलता हासिल होगी, यह विचार छोड़ दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info